👁 आँखें 👁
पहली बार खुली जब आँखें.
सब बोले देखो कैसे मटका
रही है गोल गोल आँखें।
ममतामयी माँ ने प्यार से
चूम ली आँखें।
मारे खुशी के पिता की
भर आई आँखें।
बुवा ने प्यार से काजल लगाया।
दादी ने नजर उतारी।
और पोछ ली आँखे।
आह ये प्यारी आँखें।
सुंदर आँखें।
आँखों ही आँखों मे
प्यार हुवा
और हो गई चार आँखें।
👁👁👁👁👁👁👁
श्री मती चंद्रकला त्रिपाठी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें